शाहरूख खान की बेटी सुहाना ने खरीदी अलीबाग में प्रापर्टी, ये है योजना
मुंबई-शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने यह करोड़ों की प्रॉपर्टी मुंबई के मशहूर अलीबाग इलाके में खरीदी है, जहां पहले से कई मशहूर हस्तियों ने प्रॉपर्टी में निवेश किया हुआ है।
सुहाना ने यह प्रॉपर्टी मुंबई के मशहूर अलीबाग इलाके में ली है, जहां पहले से सिनेमा और क्रिकेट की दुनिया के कई मशहूर हस्तियों की प्रॉपर्टी हैं। सुहाना खान ने जो प्रॉपर्टी खरीदी है, उसमें पहले से घर भी बना हुआ है। पूरी जमीन 1.5 एकड़ की है, जिसमें 1,750 स्क्वेयर फीट में घर बना हुआ है।

सुहाना की यह प्रॉपर्टी समुद्र के किनारे स्थित है। इस इलाके में सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण जैसी मशहूर हस्तियों की प्रॉपर्टी भी हैं। बताया जा रहा है कि सुहाना खान ने यह प्रॉपर्टी 12.91 करोड़ रुपये में खरीदी है. इसकी रजिस्ट्री 1 जून को हुई है और सिर्फ स्टाम्प ड्यूटी के रूप में 77.46 लाख रुपये चुकाए गए हैं।
पिछले कुछ महीनों के दौरान मुंबई में कई बड़ी प्रॉपर्टी डील देखने को मिली हैं. सुहाना की डील इस कड़ी में सबसे नई है। पिछले साल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इसी इलाके में करीब 19.24 करोड़ रुपये में 8 एकड़ की जमीन खरीदी थी। सुहाना ने यह प्रॉपर्टी तीन बहनों अंजलि, रेखा और प्रिया खोट से खरीदी है, जिन्हें यह प्रॉपर्टी विरासत में मिली है।
इसी इलाके में शाहरुख खान का एक बंगला भी स्थित है। शाहरुख खान ने समुद्र किनारे बने इसी बंगले में अपना 52वां जन्मदिन मनाया था। संबंधित भूखंड को डील में कृषि भूमि के रूप में दर्शाया गया है। इसकी रजिस्ट्री देजा वु फार्म प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर हुई है। सुहाना इसी साल अप्रैल में एक कॉस्मेटिक ब्रांड की ब्रांड एंबैसडर बनी हैं।