एक्सिस बैंक, जम्मू एंड कश्मीर व बैंक ऑफ महाराष्ट्र पर 4.25 करोड़ जुर्माना
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने तमाम निर्देशों और नियमों का पालन नहीं करने पर तीन बैंकों पर 4.25 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इनमें एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और जम्मू एवं कश्मीर बैंक शामिल हैं।
आरबीआई ने शुक्रवार को बताया, जम्मू एवं कश्मीर बैंक पर 2.5 करोड़ रुपये, बैंक ऑफ महाराष्ट्र पर 1.45 करोड़ रुपये और एक्सिस बैंक पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ये जुर्माना नियम पूरे नहीं करने के चलते लगाया गया है। आरबीआई की ओर जारी जानकारी में बताया गया है कि बैंक ने क्रेडिट कार्ड नियम उल्लंघन किया है। इसीलिए ये कदम उठाया गया है।
RBI ने महीने की शुरुआत में सरकारी बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पर 84 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। ये जुर्माना नियम पूरे नहीं करने के चलते लगाया गया था। आरबीआई की ओर जारी जानकारी में बताया गया था कि बैंक ने ट्रांजेक्शन से जुड़ें नियमों का सही से पालन नहीं करने चलते आरबीआई ने बैंक पर जुर्माना लगाया।