निवेशकों के पैसे डुबाने वाले शारदा समूह की 61 संपत्तियों की नीलामी करेगा सेबी
नई दिल्ली। पूंजी बाजार नियामक सेबी पश्चिम बंगाल के शारदा समूह की 61 संपत्तियों की नीलामी करेगा। यह नीलामी 17 जुलाई को 26.22 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य पर होगा। यह संपत्तियां पश्चिम बंगाल में हैं।
सेबी ने इसके लिए क्विकर रियल्टी को चुना है जो संपत्तियों को बेचने में सलाह देगा। कोलकाता हाईकोर्ट ने जून, 2022 में सेबी को आदेश दिया था कि वह शारदा समूह की संपत्तियां तीन माह में नीलामी कर निवेशकों का पैसा वापस लौटाए।
शारदा समूह 239 निजी कंपनियों के साथ मिलकर चिटफंड योजना चला रहा था। यह योजना पश्चिम बंगाल, असम और ओडिशा में चल रही थी। इसके जरिये कंपनी ने 17 लाख निवेशकों से 4,000 करोड़ रुपये जुटाई थी। अप्रैल, 2013 में कंपनी दिवालिया हो गई। मार्च में सेबी ने कहा था कि वह 11 अप्रैल को 66 संपत्तियों की नीलामी 32 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य पर करेगा।