2030 तक दो लाख करोड़ डॉलर होगा सामान और सेवा का निर्यात 

मुंबई- देश का सामान और सेवा निर्यात 2030 तक दो लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच सकता है। ऐसे समय में लोगों और व्यवसायों के लिए बड़े अवसर खुलेंगे। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, पिछले दो वर्षों में देश का निर्यात 500 अरब डॉलर से बढ़कर 2022-23 में 767 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। 

गोयल ने एक कार्यक्रम में कहा, भारत आज 3.5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था है। 2047 तक कम से कम 35 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। कल्पना करें कि उस समय का भारत सभी लोगों के लिए क्या अवसर खोलेगा। पिछले वित्त वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था 7.2 फीसदी की दर से बढ़ी है। 

भारत एक सक्रिय सरकार के साथ स्थिरता के मोड में है, जो अर्थव्यवस्था के हर तत्व को इस तरह से मजबूत कर रहा है जो हमें 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के हमारे प्रयास में अच्छी स्थिति में रखेगा। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक मांग में कमी के कारण भारत का निर्यात लगातार तीसरे महीने 12.7 प्रतिशत घटकर 34.66 अरब डॉलर रह गया, जबकि व्यापार घाटा 20 महीने के निचले स्तर 15.24 अरब डॉलर पर आ गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *