अमेजन के मालिक जेफ बेजोस की होगी शादी, दोनों मियां बीबी हैं तलाकशुदा 

मुंबई- अमेजन के फाउंडर और दुनिया के तीसरे अमीर कारोबारी जेफ बेजोस और उनकी गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज ने एंगेजमेंट कर ली है। बेजोस ने अपने नए सुपरयॉट पर एंगेजमेंट का प्रपोजल दिया। बेजोस ने सांचेज को हार्ट शेप्ड अंगूठी दी है। इस अंगूठी में 20 कैरेट का हीरा जड़ा हुआ है। 

एंगेजमेंट में फॉर्मर NFL प्लेयर रहे टोनी गोंजालेज भी शामिल हुए। टोनी और सांचेज का 21 साल का बेटा निक्को भी मौजूद रहा। लॉरेन ब्रॉडकास्ट जर्नलिस्ट रह चुकी हैं। वो हेलिकाप्टर पायलट और ब्लैक ऑप्स एविएशन की फाउंडर भी हैं। उनके पास एयरबस ACH-135 हेलिकॉप्टर है। 

बेजोस के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले 2005 में लॉरेन ने हॉलीवुड एजेंट पैट्रिक व्हाइटसेल से शादी की थी। 13 साल बाद 2019 में उन्होंने पैट्रिक को तलाक दे दिया था। पैट्रिक के साथ उनके दो बच्चे हैं। बेटे का नाम इवान और एक बेटी एला है। 

बेजोस ने भी 2019 में ही उनकी पत्नी मैकेंजी स्कॉट को तलाक दिया था। दोनों की शादी तलाक से 25 साल पहले 1994 में हुई थी। बेजोस के तीन बेटे और एक अडॉप्टेड बेटी है। मैकेंजी भी दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में से एक है। साइंस टीचर डैन ज्वेट से उन्होंने शादी की है। 

जेफ बेजोस ने हाल ही में नया सुपरयॉट खरीदा है। पिछले हफ्ते बेजोस को उनकी गर्लफ्रेंड के साथ इस तीन मंजिला यॉट पर देखा गया था। यॉट का नाम है ‘कोरू’। ये दुनिया का सबसे ऊंचा यॉट है। इसमें तीन विशाल 229-फुट के खंबे लगे हैं। 

ये यॉट अकेले हवा से चल सकता है। यॉट में पूल, बार से लेकर लॉन्ज और हॉट टब है। पिछले हफ्ते इस याट को मैलोरका के आसपास मेडिटेरियन सी में क्रूज करते हुए देखा गया था। हर यॉट के साथ एक सपोर्ट वेसल होता है। इस यॉट के साथ जो सपोर्ट वेसल है उसका नाम एबिओना है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *