मुंबई में लोकल ट्रेन की जगह वंदे मेट्रो ट्रेन चलाने की योजना, हो रही है तैयारी 

मुंबई- मुंबई के लोगों को जल्द ही भीड़भाड़ वाली लोकल ट्रेनों से राहत मिल जाएगी। मुंबई लोकल ट्रेनों की जगह जल्द ही वंदे भारत मेट्रो को लाने की तैयारी की जा रही है। आने वाले कुछ दिनों में मुंबई लोकल की जगत वंदे भारत मेट्रो दौड़ेगी। मुंबई रेलवे विकास कॉर्पोरेशन (MRVC) के मुताबिक इसके लिए रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी है।  

रेलवे बोर्ड से मिली हरी झंडी के बाद लोकल ट्रेनों को वंदे भारत मेट्रो से रिप्लेस कर दिया जाएगा। इसका सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को मिलेगा, जो रोज घर से दफ्तर, कॉलेज, स्कूल आते-जाते हैं। लोगों को लोकल ट्रेनों की भीड़ से राहत दिलाने के लिए मुंबई में 238 वंदे भारत मेट्रो चलाने का प्लान है। भारत सरकार के मेक इन इंडिया गाइडलाइन के तहत इन ट्रेनों का निर्माण होगा।  

एमयूटीपी-III और एमयूटीपी 3A प्रोजेक्ट की डील होगी। इस खरीदारी को 35 सालों के मेंटिनेंस के साथ किया जाएगा। देश की पहली स्वदेशी सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन वंदे मेट्रो ट्रेन वंदे भारत ट्रेनों का छोटा वर्जन है। दरअसल इस स्कीम की बजट 2023-24 के की गई थी। मुंबई में चलने वाली वंदे भारत मेट्रो ट्रेन 100 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। वंदे मेट्रो ट्रेनों में आठ कोच होते हैं, जबकि वंदे भारत में 16 कोच होते हैं। इन ट्रेनों की शुरुआत के साथ ही मुंबई को लोगों को भीडड से राहत मिल जाएगी। खासकर उन लोगों को रोज इन ट्रेनों में सफऱ करते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *