किराये पर मिल रही है गर्लफ्रेंड, हर दिन के हिसाब से देना पड़ेगा पैसा  

मुंबई- किराए पर गर्लफ्रेंड भी मिलती है? चौंकिए मत ये एक नया कॉन्सेप्ट है जो विदेशों में काफी कॉमन है जिसकी अब भारत में भी खूब चर्चा होने लगी है। इस चर्चा का अड्डा बना है सोशल मीडिया।  

पैसा दीजिए गर्लफ्रेंड बनाइए। एक दिन के लिए, दो दिन के लिए या फिर और ज्यादा दिन के लिए। आप हर दिन के हिसाब से लड़की को पैसा देकर उसे अपनी गर्लफ्रेंड बना सकते हैं। आप लोगों को भी ये बता सकते हैं कि वो आपकी गर्लफ्रेंड है। आप अपने परिवार वालों से भी उसे अपनी गर्लफ्रेंड के तौर पर मिला सकते हैं। आप उसके साथ घूम-फिर सकते हैं। यहां तक कि आप उस लड़की को अपने साथ विदेश यात्रा पर भी ले जा सकते हैं, लेकिन सिर्फ उतने ही दिन के लिए जितनी आपने पेमेंट की है। 

वो पूरे समय आपके साथ आपकी गर्लफ्रेंड के रूप में रहेगी। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें और एस्कॉर्ट सर्विस में फर्क ही क्या है। फर्क है। एस्कॉर्ट सर्विस में आप लड़की को दुनिया के सामने पेश नहीं करते, लेकिन पेड गर्लफ्रेंड को आप किसी के सामने आधिकारिक तौर पर बता सकते हैं। गर्लफ्रेंड कॉन्सेप्ट में सेक्स को लेकर पहले से ही शर्तें तय रहती हैं। किराए पर गर्लफ्रेंड पूरे दिन आपके साथ रहेगी, लेकिन वो आपके साथ सोएगी नहीं। वो आपके साथ सेक्स नहीं करेगी। अगर आप उसे अपने साथ घुमाने ले जा रहे हैं तो उसके लिए आपको अलग कमरा बुक करवाना होगा। 

दअरसल, विदेशों में ये कल्चर इसलिए तेजी से बढ़ रहा है क्योंकि कई बार समाज में या अपने परिवार में लड़कों को ये दिखाने के लिए कि वो रिलेशन में है, ऐसी लड़कियों की जरूरत पड़ती है। इस तरह उन्हें किसी से कोई कमिटमेंट नहीं करना पड़ता है, लोगों के सामने खुद को रिलेशन में भी दिखा देते हैं। दूसरी तरफ लड़कियों के लिए ये कमाई का अच्छा जरिया है। वो इस काम के लिए एक-एक दिन के 30-30 हजार रुपये तक वसूल रही हैं। कई एजेंसियां इस तरह की पेड गर्लफ्रेंड का कारोबार कर रही हैं जो ऐसी लड़कियों से संपर्क में रहतीं हैं। 

चीन में इस तरह का कॉन्सेप्ट सबसे ज्यादा चलन में है। अब जापान की एक लड़की भी सामने आई है जिसका कहना है कि वो पेड गर्लफ्रेंड बनकर महीने में लाखों रुपये कमा रही है। डेली स्टार में छपी खबर के मुताबिक किर्मी नाम की ये लड़की जापान की रहने वाली है। सोशल मीडिया पर ये काफी फेमस है और इसके 2 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। ये पेड गर्लफ्रेंड को अपना फुल टाइम जॉब मानती है और इसकी बदौलत लाखों रुपये भी कमा रही है। 

पेड गर्लफ्रेंड का ये कॉन्सेप्ट सिर्फ चीन, जापान तक ही सीमित नहीं है दुनिया के कई हिस्सों में इस तरह से लड़कियां पेड गर्लफ्रेंड बनकर कमाई कर रही हैं। सोशल मीडिया में इस तरह के मामले आने के बाद, जाहिर सी बात है ये हमारे देश के युवाओं के बीच भी चर्चा का विषय बन गया है। कुछ लोग इसे गलत मान रहे हैं तो कुछ का कहना है कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है, लेकिन सवाल गलत सही से बढ़कर सुरक्षा का है। 

सोशल मीडिया की वजह से विदेशों का ये कल्चर अगर हमारे देश के युवाओं पर भी हावी होता है तो क्या होगा। विदेशों की देखा-देखी लड़कियां पैसे कमाने के लालच में किराए की गर्लफ्रेंड बनने को तैयार हो सकती हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा का जिम्मेदार कौन होगा। ऐसे मामलों में आप किस तरह के लोगों से संपर्क में आते हैं ये उस लड़की को भी पता नहीं चलेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *