रिलायंस का है यह कर्मचारी, मुकेश अंबानी से 9 करोड़ ज्यादा लेता है वेतन
मुंबई- रिलायंस ग्रुप की कमान संभालने वाले मुकेश अंबानी ने अपने पुराने सहयोगी और रिलायंस इंजस्ट्रीज के इंप्लॉय मनोज मोदी को 1500 करोड़ रुपये का घर तोहफे में दे दिया। बेटी की शादी भी अपने घर में करवाई। अब एक खबर आ रही है, जहां कंपनी के मालिक यानी मुकेश अंबानी से ज्यादा सैलरी उनके एक अधिकारी की है।
कंपनी में एक कर्मचारी ऐसे भी हैं, जिसकी सैलरी मुकेश अंबानी अंबानी की सालाना सैलरी से 9 करोड़ रुपये ज्यादा है। ये कर्मचारी 37 सालों से रिलायंस के साथ हैं। कंपनी के बड़े प्रोजेक्ट्स इनके पास है। रिलायंस की क्रिकेट फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस से भी खास रिश्ता है। केवल कंपनी नहीं बल्कि अंबानी परिवार से भी उनका खास रिश्ता है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के पेट्रोकैमिकल बिजनेस की कमान संभालने वाले निखिल मेसवानी सिर्फ कंपनी के नहीं बल्कि अंबानी परिवार के भी बेहद करीबी है। निखिल मेसवानी मुकेश अंबानी के भतीजे हैं। निखिल मेसवानी के पिता रसिकलाल मेसलानी रिलायंस के संस्थापक सदस्यों में एक है। वो रिलायंस के फाउंडर धीरूभाई अंबानी के पहले चचेरे भाई हैं। रिलायंस पेट्रोकैमिकल की सफलता के पीछे निखिल का हाथ है। इसके अलावा वो मुकेश अंबानी की आईपीएल क्रिकेट फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस का प्रबंधन देखते हैं।
साल 1986 में निखिल रिलायंस के साथ जुड़े थे। पिछले 37 सालों से वो कंपनी के साथ हैं। उनके बड़े भाई हितल मेसवानी कंपनी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। निखिल ने रिलायंस पेट्रोकैमिकल के साथ अपने करियर की शुरुआत बतौर प्रोजेक्ट ऑफिसर के तौर पर किया था। साल 1998 में उन्हें कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया। निखिल ने साल 1997 से लेकर 2005 के बीच रिफाइनरी बिजनेस को बड़ा बनाने में दिन-रात एक कर दिया। इसके अलावा रिलायंस जियो, रिलायंस रिटेल में भी उनकी भूमिक रही है।
फोर्ब्स के मुताबिक मुकेश अंबानी की सैलरी पिछले एक दशक से 15 करोड़ रुपये है। उन्होंने सैलरी में कोई इंक्रीमेंट नहीं लिया है। जबकि वित्त वर्ष 2021-22 में निखिल मेसवानी की सैलरी 24 करोड़ रुपये रही है। यानी अंबानी के मुकाबले निखिल की सैलरी 9 करोड़ रुपये अधिक है। निखिल केमिकल ने मुबंई यूनिवर्सिटी से केमिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री की है। इसके बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए।