अमेजन में फिर कर्मचारियों की हकालपट्‌टी, 500 कर्मचारी हुए बाहर 

मुंबई- अमेजन इंडिया में एक बार फिर छंटनी की गई है। सूत्रों के हवाले से दी गई जानकारी के अनुसार इस बार छंटनी में अमेजन वेब सर्विसेज और पीपुल  

सोल्यूशन (पीएक्सटी) वर्टिकल के कर्मचारी प्रभावित हुए हैं।  

मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र के अनुसार हालिया छंटनी मार्च में कंपनी में की गई घोषणा का हिस्सा है। उस समय कंपनी के सीईओ एंडी जैसी ने कहा था कि छंटनी से करीब 9000 कर्मचारी प्रभावित होंगे। सूत्रों के अनुसार इस बार की छंटनी में कंपनी ने भारतीय टीम के कर्मचारियों को पिंक स्लिप थमाया है। 

सूत्र के अनुसार इस छंटनी में करीब 400 से 500 कर्मचारी प्रभावित हुए हैँ। एक अन्य सूत्र के अनुसार इस बात की छंटनी में पीएक्सटी डिपार्टमेंट से करीब 100 कर्मचारियों की छंटनी की गई है। पीएक्सटी डिपार्टमेंट कंपनी कंपनी का मानव संसाधन विभाग है। 

कंपनी के डेटा मैनेजमेंट विभाग से एक कर्मचारी ने कहा, “विभाग से 80 ज्यादा लोगों को निकाला गया है। कर्मचारियों को क्षतिपूर्ति और चिकित्सा बीमा का लाभ मिलेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *