अमेरिका यूएई के बाद नीदरलैंड बना भारत का तीसरा बड़ा निर्यातक भागीदार
मुंबई- अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बाद नीदरलैंड भारत का तीसरा सबसे बड़ा निर्यातक देश बन गया है। पिछले वित्त वर्ष में भारत से नीदरलैंड को पेट्रोलियम उत्पादों, इलेक्ट्रॉनिक सामानों, केमिकल और अल्यूमिनियम जैसे सामानों का ज्यादा निर्यात हुआ।
वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, नीदरलैंड के साथ भारत का ट्रेड सरप्लस 2022-23 में 13 अरब डॉलर रहा है जो 2021-22 में 8 अरब डॉलर था। नीदरलैंड ने इस दौरान यूके, हांगकांग, बांग्लादेश और जर्मनी को भारत के साथ कारोबार में पीछे छोड़ा है। भारत से नीदरलैंड को 2022-23 में कुल निर्यात 48 फीसदी बढ़कर 18.52 अरब डॉलर पर पहुंच गया जो उसके पहले के साल में 12.5 अरब डॉलर था। 2020-21 में 6.5 अरब डॉलर का निर्यात हुआ ता। नीदरलैंड को निर्यात 2000-01 के बाद से लगातार बढ़ रहा है।