खुद को दिवालिया बताते हैं अनिल अंबानी, रहते हैं 5000 करोड़ रुपये के घर में
मुंबई- अनिल अंबानी कभी दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में शामिल हुआ करते थे। लेकिन अपनी गलतियों की वजह से उनका साम्राज्य बर्बाद हो गया। अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल बिकने की कगार पर पहुंच गई है। अनिल अंबानी खुद को भले ही दिवालिया घोषित कर चुके हों, लेकिन अभी भी वह एक आलीशान जिंदगी जी रहे हैं।
इस घर के हर फ्लोर का लुक बिलकुल राजशाही है। अनिल की लाइफस्टाइल राजशाही है। अनिल अंबानी का मुंबई में स्थित घर देश के सबसे महंगे घरों में शामिल है। अनिल अंबानी के घर के आगे एक से बढ़कर एक लग्जरी होटल भी फेल हैं। इसकी कीमत अरबों रुपये में है। आइए आपको बताते हैं अनिल अंबानी के घर के बारे में।
अनिल अंबानी का 16 हजार वर्ग फुट का घर मुंबई के पाली हिल, बांद्रा में स्थित है। इसका नाम एबोड है। अनिल अंबानी का घर लग्जरी सुविधाओं से लैस है। इसमें 17 मंजिलें हैं। देश की सबसे ऊंची निजी बिल्डिंगों में भी इसकी गिनती की जाती है। ये बाहर से जितना आलीशान है, अंदर से उससे ज्यादा सुंदर है। यह घर एक से बढ़कर एक सुविधाओं से लैस है। अनिल अंबानी इस घर में अपनी पत्नी टीना अंबानी और बेटे जय अनमोल और जय अंशुल अंबानी व बहू कृशा शाह के साथ रहते हैं।
अनिल अंबानी का घर एबोड तमा सुविधाओं से लैस है। इसकी छत पर एक हेलीपैड बनाया गया है। इसमें स्विमिंगपूल, स्पा और जिम सभी सुविधाएं मौजूद हैं। एबोड की अनुमानित कीमत करीब 5 हजार करोड़ रुपये है। इस घर में शानदार कार कलेक्शन को डिस्प्ले करने के लिए एक बड़ा लाउंड एरिया भी है। वहीं एबोड की बालकनी से सुर्योदय और सुर्यास्त का शानदार नजारा भी दिखाई देता है।