इस कंपनी के चपरासी भी भरते हैं लाखों रुपयों का टैक्स, जानिए कौन है
मुंबई- कर्मचारियों को छोड़िए इस कंपनी में काम करने वाले चपरासी को भी बंपर सैलरी मिलती है। इस कंपनी का चपरासी भी लाखों रुपये का टैक्स भरता है। ऐसे में आप उसकी सैलरी का अंदाजा लगा सकते हैं। इस कंपनी में काम करने वाला हर शख्स अमीर है। ये ऐसी कंपनी है जहां पर नौकरी लगने का मतलब आपका अमीर होना तय है। यहां पर कर्मचारियों को सैलरी के अलावा कई और सुविधाएं भी मिलती हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्मचारियों को करोड़ों रुपये की सैलरी देने वाली यह कंपनी अमेरिका की है। अमेरिका की मल्टीनेशनल कंपनी एनविडिया अपने कर्मचारियों को करोड़ों रुपयो की सैलरी दे रही है। यह कंपनी कर्मचारियों को सैलरी देने के मामले में नंबर वन है। इस कंपनी में एक कर्मचारी की औसत सैलरी की बात करें तो यह करीब 1.40 करोड़ रुपये सालाना है।
एनविडिया एक मल्टीनेशनल कंपनी है। यह अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित है। इस कंपनी की स्थापना साल 1993 में हुई थी। कंपनी एक खास किस्म का चिप बनाती है जो ऑटोमेटिव और मोबाइल कंप्यूटिंग मार्केट में इस्तेमाल होती है। यह कंपनी गेमिंग इंडस्ट्री और प्रोफेशनल मार्केट के लिए ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट्स का निर्माण करती है। अभी यह कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में काम कर रही है। कंपनी अपने कर्मचारियों को बंपर सैलरी दे रही है। कंपनी ने दुनिया में सबसे ज्यादा वेतन देने वाली कंपनी की सूची में पहला स्थान पाया है।
इस कंपनी में काम करने का सपना ज्यादातर लोगों का है। कंपनी में बंपर सैलरी के साथ कई और भी सुविधाएं मिलती हैं। कंपनी में कर्मचारियों का ध्यान रखा जाता है। कंपनी की कोशिश अपने कर्मचारियों को ऐसा माहौल देने की है, जिससे वह अपना सौ फीसदी कंपनी की ग्राेथ में दे पाएं।