ये हैं देश के सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले पत्रकार, जानिए कितनी करोड़ है सैलरी 

मुंबई- पत्रकारिता को पहले अच्छी आय वाले प्रोफेशन के रूप में नहीं देखा जाता था। लेकिन अब ये बात नहीं है और आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि जाने माने कमेंटेटर भी पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना भाग्य आज़मा रहे हैं। ये भारत के शीर्ष 7 उच्चतम भुगतान वाले समाचार एंकर हैं जो करोड़ों में वेतन पाते हैं। 

अर्नब रंजन गोस्वामी रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के प्रबंध निदेशक और मुख्य संपादक हैं। अर्नब गोस्वामी भारत के सबसे अधिक वेतन पाने वाले समाचार एंकर हैं और इनकी वार्षिक वेतन लगभग 12 करोड़ रुपए है। 47 वर्षीय अर्नब गोस्वामी गुवाहाटी से हैं। वह एक मुखर पत्रकार के रूप में जाने जाते हैं और समाचार को प्रदर्शित करने का उनका स्टाइल अद्भुत है। “द नेशन वॉन्ट्स टू नो” और “पूछता है भारत” जैसे कार्यक्रम उनके मुख्य हैं। 

भारत में सर्वाधिक भुगतान पाने वाले पत्रकारों की सूची में राजदीप सरदेसाई दूसरे स्थान पर हैं। इनका वार्षिक वेतन लगभग 10 करोड़ रुपए है। उनकी गज़ब की कम्युनिकेशन स्टाइल और तर्क प्रस्तुत करने की कला उन्हें एक विशिष्ट पहचान देते हैं। कभी-कभार वह ज़मीनी स्तर की रिपोर्टिंग भी कवर करते हैं। वर्तमान में वह इंडिया टुडे समूह में सलाहकार संपादक हैं, व एंकर भी हैं। 

भारत की टॉप हाईएस्ट पेड न्यूज़ एंकर्स की सूची में तीसरे स्थान पर निधि राज़दान पर हैं। वर्तमान में वह न्यूज़ चैनल NDTV की सीनियर एडिटर और एक लोकप्रिय न्यूज़ एंकर हैं। वह ‘NDTV 24 × 7 न्यूज़ शो’ तथा ‘लेफ्ट, राइट एंड सेंटर’ कार्यक्रम की मुख्य एंकर है। इनका वार्षिक वेतन लगभग 4 करोड़ रुपए है। 

सर्वाधिक वेतन पाने वाले न्यूज़ एंकर्स में अगला नाम है इंडिया टीवी के अध्यक्ष और प्रधान संपादक रजत शर्मा का। उनका टीवी शो “आप की अदालत” काफ़ी लोकप्रिय है। पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने के लिए उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। उनका वार्षिक वेतन लगभग 3.6 करोड़ रूपए है। 

भारत में सर्वाधिक भुगतान पाने वाले न्यूज़ एंकर्स की सूची में श्वेता सिंह भी शामिल हैं। वह आजतक में विशेष कार्यक्रम की एक जानी मानी समाचार एंकर होने के साथ-साथ कार्यकारी संपादक भी हैं। उन्हें सालाना लगभग 3.4 करोड़ रुपए का भुगतान मिलता है। 

सुधीर चौधरी वर्तमान में हिंदी समाचार चैनल आजतक में हैं। वह ब्लैक एंड व्हाइट के एंकर हैं। इससे पहले जी में वह समाचार कार्यक्रम ‘डेली न्यूज़ एंड एनालिसिस’ होस्ट करते हैं। उनका वार्षिक वेतन लगभग 3 करोड़ रूपए है। 

सर्वाधिक भुगतान पाने वाले न्यूज़ एंकर्स में अगला नाम है NDTV इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी संपादक रवीश कुमार का। हालांकि अब वे एनडीटीवी में नहीं हैं और अपना खुद का यूट्यूब चैनल चला रहे हैं। समाचारों को प्रस्तुत करने का उनका अनोखा अंदाज़ है। एनडीटीवी में उनका वार्षिक वेतन लगभग 2.4 करोड़ रूपए था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *