मुंबई का यह बंगला बिका 220 करोड़ रुपये में, जानिए कौन हैं इसके खरीदार
मुंबई- मुंबई के पॉश इलाके में फिर से 220 करोड़ रुपये में बंगला बिका है। अरबपतियों के मोहल्ले दक्षिण मुंबई में बने इस बंगले को जाने-माने कारोबारी ग्रुप आदित्य बिड़ला समूह ने खरीदा है। साउथ मुंबई के कारमाइल रोड स्थित इस इलाके को अरबपतियों का मोहल्ला कहा जाता है।
अब इस इलाके में आदित्य बिड़ला ग्रुप ने भी आलीशान बंगला खरीद लिया है। बीजेएच प्रॉपर्टी ने मुंबई के पॉश इलाके में एक शानदार बंगला खरीदा है। बिड़ला ग्रुप ने ग्राउंड प्लस टू प्रॉपर्टी कारमाइल रोड, एमएल दहानुकर मार्ग इलाके में ये आलीशान बंगला खरीदा है।
रिपोर्ट के मुताबिक 10 अप्रैल को आदित्य बिड़ला समूह ने इस प्रॉपर्टी के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया। ये बंगला 18,494.05 स्क्वायर फीट में फैला है। इस बंगले के लिए 13.20 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया गया है। उन्होंने एर्नी खरशेदजी दुबाश से ये प्रॉपर्टी से खरीदा है। हालांकि इससे पहले बिड़ला ग्रुप इसी तरह से करोड़ों की प्रॉपर्टी खरीदा है।
उन्होंने साल 2015 में आईकोनिक जाटिया हाउस को लिटिल गिब्बस रोड पर मालाबार हिल पर खरीदा था। इस बंगले की कीमत 425 करोड़ रुपये है। इसी घर में बिड़ला परिवार रहता है। इस घर में 20 से अधिक कमरे है। इस घर की छत टीक की लड़की से बनी है। खूबसूरती के मामले में ये घर किसी राजा-महाराजा के महल से कम नहीं है। इसी तरह से उन्होंने बीते कुछ सालों में इसी तरह से बहुचर्चित प्रॉपर्टी खरीदी है।
कुमार मंगलम बिड़ला का जन्म 14 जून, 1967 को एक मारवाड़ी परिवार में हुआ था। उनके पिता आदित्य विक्रम बिड़ला जाने-माने कारोबारी थे। बीकॉम और एमबीए की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने 28 साल की उम्र में ही बिड़ला ग्रुप की कमान संभाल ली थी। 1995 में उनके पिता के असामयिक निधन होने के बाद कंपनी की कमान उनके कंधों पर आ गई। कुमार मंगलम बिड़ला ने आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन बनने के बाद कई सेक्टर में अपना कारेबार फैलाया। अब वो धीरे-धीरे अपने बच्चों को कारोबार में उतार रहे हैं।