अंबानी और टाटा में होगी भिड़ंत, जानिए किस सेक्टर में होंगे दोनों आमने-सामने 

मुंबई- एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति और रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार अपने कारोबार का विस्तार कर रहे हैं। बीते दो सालों में रिलायंस ने कई छोटी-बड़ी कंपनियों का अधिग्रहण किया है। हाल ही में अंबानी आइसक्रीम, बेवरेज, रेडी टू कुक जैसे तमाम सिग्मेंट में अपने कारोबार को फैला चुका है। इन सबके बीच रिलायंस ने कॉफी बिजनस में भी एंट्री कर ली है।  

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस ने 21 अप्रैल को मुंबई में अपना पहला ‘प्रेट ए मैनजर’ सैंडविच एंड कॉफी आउटलेट लॉन्च किया है।मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉप्लेक्स में ब्रिटेन की पॉपुलर सैंडविच एंड कॉफी चेन प्रेट ए मैनजर की ग्रैंड ओपनिंग हुई। प्रेट ए मैनजर को भारत में लाने का श्रेय रिलायंस को जाता है। रिलायंस ब्रांड लिमिटेड और द ब्रिटिश चेन के बीच साझेदारी हुई है।  

पिछले साल दोनों के बीच हुई डील हुई थी और दोनों ने फ्रेंचाइजी पार्टनरशिप का अनाउंसमेंट किया। अब इसका पहला आउटलेट्स मुंबई में खुल गया है। रिलायंस रिटेल की रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड ब्रिटिश सैंडविच एंड कॉफी चैन के साथ इस साल भारत में 10 आउटलेट खोलेगा। अगले पांच सालों में रिलायंस 100 प्रेट ए मैनजर आउटलेट्स खोलेंगे। 

रिलायंस के इस कदम से टाटा के कॉफी बिजनस को सीधी टक्कर मिलेगी। कॉफी के सेगमेंट में टाटा स्टारबक्स सबसे बड़ा प्लेयर है। देश में 30 से अधिक शहरों में स्टारबक्स के आउटलेट्स हैं। आपको बता दें कि टाटा और अमेरिकी कॉफी चेन स्टारबक्स से बीच पार्टनरशिप है। अब इस बिजनस में रिलायंस उतर गई है, यानी अब यहां भी प्राइसवॉर शुरू होगा।  

स्टारबक्स की हाई प्राइसिंग उनके लिए अब बड़ी चुनौती बन सकता है। रिलायंस हमेशा से अपने सस्ते दाम और ऑफर के लिए जाना जाता है। रिलायंस यहां भी अपना जियो वाला दांव चल सकता है। ऐसा हुआ तो टाटा की बड़ा नुकसान होगा। आपको बता दें कि भारतीय कॉफी बाजार 2025 तक 34.48 हजार करोड़ रुपये का हो जाएगा। ऐसे में रिलायंस से इस मार्केट में अपनी मौजूदगी बड़े ब्रांड के साथ दर्ज कर दी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *