भारतीय सॉफ्टवेयर उद्योग 2025 तक जा सकता है 100 अरब डॉलर तक 

मुंबई- भारतीय सॉफ्टवेयर उद्योग 2025 तक 100 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर सकता है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत में आईटी उद्योग का भविष्य उज्ज्वल है और अत्यधिक कुशल आईटी पेशेवरों के लिए भरपूर अवसर भी है। 

ठाकुर ने कहा, तेजी से बढ़ते सॉफ्टवेयर उद्योग ने युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं। देश में इस उद्योग ने वित्त वर्ष 2022 में 4.45 लाख नई नौकरियां जोड़ी हैं, जिससे इस क्षेत्र में कुल रोजगार 50 लाख के करीब पहुंच गया है। नए आईटी उद्योग भारत में व्यापार के संचालन के तरीके को बदल देंगे। 

भारत में आईटी उद्योग को क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और साइबर सुरक्षा जैसी डिजिटल तकनीकों को अपनाने में उल्लेखनीय वृद्धि देखने की उम्मीद है। ये प्रौद्योगिकियां संगठनों को अधिक चुस्त और कुशल बनने में सक्षम बनाती हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *