मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी का देखिए नाइट ड्रेस, बहुत लाजवाब  

मुंबई- अंबानी परिवार की लाडली बेटी और पीरामल परिवार की बहूरानी ईशा अंबानी पीरामल को हमेशा ही ग्लैमरस या फिर स्टाइलिश लुक में देखा जाता है। उनके सिंपल लुक्स भी ऐसे होते हैं, जो स्टाइल गोल्स देने में चूकते नहीं। हालांकि, इस बार ये ब्यूटी विद ब्रेन अलग ही तरह के लुक में कैमरे में कैद हुई। ईशा को इस बार बेहद कम्फर्टेबल कपड़ों और एकदम नॉन-ग्लैम लुक में देखा गया। हालांकि, ये कहना गलत नहीं होगा कि इसमें भी वो काफी क्यूट लग रही थीं। 

​ईशा अंबानी अपने पति आनंद पीरामल और क्लोज्ड वन्स के साथ मुंबई के बांद्रा इलाके में डिनर के लिए पहुंची थीं। इस दौरान वो काफी रिलैक्स्ड नजर आईं। यहां तक कि उनके कपड़े भी बेहद आरामदायक थे। 

सुपर स्टाइलिश कपड़ों को छोड़, ईशा ने इस बार अपने लिए नाइट सूट सेट चुना। ब्लैक कलर के फैब्रिक पर ओवरऑल माइक्रो साइज प्रिंट वाला फ्लोरल प्रिंट देखा जा सकता था। अपर पोर्शन में बटन-अप डीटेल, कॉलर और हाफ स्लीव्स थीं। वहीं इसका लोअर पार्ट एंकल लेंथ और रिलैक्स्ड फिट का था। 

ईशा अंबानी के सिर्फ कपड़े ही नहीं बल्कि जूलरी कलेक्शन भी कमाल का है। हालांकि, इस बार अपने बेहद सिंपल लुक के साथ मिसिस पीरामल ने सिर्फ बालियां पहनी थीं, जिन पर डायमंड लगे हुए थे। ईशा ने अपने लुक को सिंपल ब्लैक फ्लैट्स, पोनी, नो-मेकअप और स्पेक्स के साथ राउंड ऑफ किया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *