सिसोदिया और जैन के बाद अब केजरीवाल, सीबीआई ने रविवार को बुलाया 

मुंबई- राजधानी में कल सियासी गर्मी अचानक बढ़ गई। सीबीआई ने रविवार का बड़ा प्‍लान बनाया है। दिल्‍ली शराब घोटाले में केंद्रीय जांच एजेंसी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तलब किया है। सीएम 16 अप्रैल को 11 बजे सीबीआई मुख्‍यालय में पेश होंगे। 

जांच टीम ने इसके लिए पूरी तैयारी कर रखी है। केंद्रीय जांच एजेंसी इस मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आम आदमी पार्टी (आप) ने इसे ‘बदला’ करार दिया है। पार्टी का कहना है कि अडानी मुद्दे पर बोलने के कारण केजरीवाल को निशाना बनाया जा रहा है। इसके उलट जांच एजेंसी दावा करती रही है कि 2021-22 की आबकारी नीति में हुए घोटाले के उसके पास पुख्‍ता सबूत हैं। 

सीबीआई ने आबकारी नीति घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 16 अप्रैल को तलब किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केजरीवाल को इंवेस्टिगेशन टीम के सवालों का जवाब देने के लिए 11 बजे एजेंसी मुख्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है।  

इस तरह का आरोप है कि दिल्ली सरकार की 2021-22 की एक्‍साइज पॉलिसी में शराब कारोबारियों को लाइसेंस देने के लिए कुछ डीलरों को फायदा पहुंचाया गया। इन डीलरों ने इसके लिए रिश्वत दी थी। यह और बात है कि आप इन आरोपों को खारिज करती रही है। इसके उलट जांच एजेंसी दावा करती रही है कि उसके पास आरोपों के पुख्‍ता सबूत हैं। इस पॉलिसी को बाद में वापस ले लिया गया था। 

इस मामले में केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि CBI ने अपनी तहकीकात पूरी की होगी। कागजात इकट्ठे किए होंगे। तभी वो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुला रहे हैं। CM होने के नाते दिल्ली की कोई भी नीति उनकी मर्जी और जानकारी के बिना नहीं बन सकती। कहीं न कहीं अरविंद केजरीवाल का सहयोग इन सब चीजों में रहा है। 

आप पार्टी ने आरोप लगाया कि अडानी मुद्दे पर बोलने के कारण सीएम अरविंद केजरीवाल को तलब किया गया है। उसने जोर दिया कि ऐसे नोटिस से भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई नहीं रुकेगी। राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की। उन्‍होंने कहा कि सीबीआई का समन मुख्यमंत्री केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश है। 

संजय सिंह ने कहा, मैं प्रधानमंत्री मोदी को बताना चाहता हूं कि आप और आपकी सरकार सिर से पांव तक भ्रष्टाचार में डुबे हुए हैं। अरविंद केजरीवाल की लड़ाई ये सीबीआई का समन भेजने से नहीं रुकेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने विधानसभा में अडानी मुद्दे के बारे में बात की थी। उसी दिन उन्‍होंने सीएम से कहा था कि अगली बारी उनकी होगी। वह बोले, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार सिर से पांव तक भ्रष्ट है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *