भारत -यूरोपीय संघ के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते पर वार्ता
रोम। भारत और इटली ने नई दिल्ली और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते पर वार्ता की प्रगति पर चर्चा की है और इसके जल्द पूरा होने की उम्मीद है। 12 अप्रैल को यहां वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और इटली के उप प्रधान मंत्री और विदेश मामलों के मंत्री और विदेश कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्री एंटोनियो ताजनी की बैठक में यह मुद्दा उठा।
मंत्रियों ने एक मुक्त, संतुलित और निष्पक्ष मुक्त व्यापार समझौते के महत्व को रेखांकित किया और उम्मीद जताई की यह जल्द ही संपन्न होगा। सितंबर के अंतिम सप्ताह में रोम में आर्थिक सहयोग पर संयुक्त आयोग (जेसीईसी) के अगले सत्र के आयोजन पर भी इस बैठक में सहमति बनी।
2022 में भारत-इटली द्विपक्षीय व्यापार 16 अरब डॉलर से अधिक था। अप्रैल-जनवरी 2022-23 के दौरान, इटली को भारत का निर्यात 7.15 अरब डॉलर था, जबकि आयात 4.6 अरब डॉलर था। इटली भारत में 17वां सबसे बड़ा विदेशी निवेशक है। इसने अप्रैल, 20000 से दिसंबर, 2022 के दौरान 3.25 अरब डॉलर का निवेश किया है। भारत में इटली की 140 कंपनियां मौजूद हैं।