एक कार का नंबर 122 करोड़ रुपये में बिका, दुनिया में सबसे महंगा बिका  

मुंबई- एक कार का नंबर प्लेट 122 करोड़ रुपये में बिका है। ये दुनिया का सबसे महंगा नंबर प्लेट है। इसे खरीदने वाले का नाम भी पता नहीं चल सका, लेकिन इसके पीछे जो मकसद है, उसे जानकर आप उसकी तारीफ करेंगे। दुबई में इस खास नंबर प्लेट के लिए नीलामी हुई, जिसमें सबसे ऊंची बोली 55 मिलियन दिरहम की लगाई गई। यानी करीब 122.6 करोड़ रुपये में कार का एक नंबर प्लेट बिका है। 

VIP कार नंबर प्लेट P7 दुनिया का सबसे महंगा नंबर प्लेट बन गया है। मोस्ट नोबल नंबर्स चैरिटी नीलामी में इस नंबर प्लेट की नीलामी हुई। सबसे ऊंची बोली पाकर ये दुनिया के सबसे महंगे नंबर प्लेट के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है। नंबर प्लेट के लिए सबसे ऊंची बोली लगाने वाले शख्स ने शर्त रखी कि उसका नाम गुप्त रखा जाए। 

जुमेराह के फोर सीजन्स होटल में नीलामी कार्यक्रम रखा गया। बड़े-बड़े कारोबारियों और शेख ने इसमे हिस्सा लिया। 15 दिरहम से बोली की शुरुआत हुई तो 55 दिरहम तक पहुंच गई। P7 नंबर प्लेट की नोबेल नंबर प्लेट के तौर पर जाना जाता है। इसकी शुरुआत सबसे पहले पैनल 7 में बैठे व्यक्ति ने की थी, जिसके बाद से इसका नाम पी7 रख दिया गया। ये किसी भी नीलामी में बिका सबसे महंगा नंबर प्लेट साबित है। इसी के बाद इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल कर लिया गया।  

इस बार नीलामी में किस व्यक्ति ने 55 दिरहम की सबसे ऊंची बोली लगाई इसकी जानकारी किसी को नहीं मिल पाई है। बोली लगाने वाले शख्स ने ये शर्त रखी थी कि उसका नाम सामने नहीं लाया जाए। उसके पीछे खास वजह है।नीलामी में जमा रकम को खास मकसद के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इस नीलामी से जमा की गई रकम का इस्तेमाल रमजान के दौरान लोगों को खाना खिलाने के लिए किया जाएगा। इस रकम को वन बिलियन मील्स अभियान को सौंप दिया जाएगा। गौरतलब है कि ये संस्था गरीबों और जरुरतमंद लोगों के लिए भोजन उपलब्ध करवाती है। इसकी नींव दुबई के उपराष्ट्रपति एवं शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद ने रखी थी। इस नीलामी में करीब 97,920,000 दिरहम एकत्र किए गए, जिसका इस्तेमाल अब जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *