इस व्यक्ति ने एक साल में खाया 6 लाख रुपये का इडली, गजब का खवैया 

मुंबई-जब कभी साउथ इंडियन डिश की बात सामने आती है तो जहन में सबसे पहला ख्याला इडली और डोसे का ही आता है…इस डिश को जितना पसंद देश के साउथ वाले हिस्से में किया जाता है उतना देश के नार्थ वाले हिस्से में किया जाता  

खासकर अगर बात इडली की जाए तो इसका क्रेज अलग लेवल का है। क्या बच्चे क्या बड़े हर कोई इस हेल्दी डिश को खाना पसंद करता है और हर साल 30 मार्च को वर्ल्ड इडली डे के रूप में मनाया जाता है। इस खास दिन पर फूड-डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने एक डेटा जारी किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि एक शख्स ने पिछले एक साल में छह लाख रुपए से ज्यादा की इडली खाई। 

स्विगी ने एक डेटा शेयर किया जिसमें बताया कि 30 मार्च 2022 से 25 मार्च 2023 तक उन्होंने 33 मिलियन प्लेट की डिलीवरी की. जो इडली के प्रति लोगों के प्यार को दिखाने के लिए काफी है। इसके अलावा हैदराबाद के एक अकेले स्विगी यूजर ने पिछले एक साल में इस डिश पर छह लाख रूपए खर्च किए। 

इस डिश को ऑर्डर करने के मामले में चेन्नई,बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहर एकदम टॉप पर है। स्विगी ने यह भी बताया इस डिश को ग्राहक सबसे ज्यादा सुबह के नाश्ते के बीच यानी 8 से 10 के बीच ऑर्डर किया करते हैं। ऑर्डर करने का सबसे लोकप्रिय समय सुबह 8 से 10 बजे के बीच है। 

इस डेटा के मुताबिक रवा इडली को बैंगलोर में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। जबकि घी/नेयी करम पोडी इडली, मिनी इडली और थट्टे इडली को तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे शहर में काफी पसंद किया जाता है। इसके अलावा स्विगी ने अपने डेटा में यह भी बताया कि इडली लवर्स को ये सांभर,सागू, घी, लाल चटनी, नारियल की चटनी, करमपुरी और चाय के साथ खाना ज्यादा पसंद है। इसके अलावा डेटा यह भी बताता है कि मसाला डोसा के बाद इस डिश को लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इडली न सिर्फ केवल एक फेमस साउथ इंडियन डिश बल्कि हेल्दी डिश भी है. इस डिश को सबसे पहले इंडोनेशिया में बनाया गया था. जिसे उस समय लोग स्टीम केक कहा करते थे और इसे मसालेदार नारियल पाउडर के साथ सर्व किया जाता था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *