पहली बार वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात 750 अरब डॉलर के पार 

नई दिल्ली। देश से पहली बार वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात 750 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के अंत तक यह आंकड़ा 760 अरब डॉलर तक जा सकता है।वस्तुओं का निर्यात 442 अरब डॉलर और सेवाओं का निर्यात 254 अरब डॉलर रहा है। 

इस साल फरवरी में निर्यात एक साल पहले की तुलना में 8.82 फीसदी घटकर 33.88 अरब डॉलर और आयात 8.21 फीसदी गिर कर 51.31 अरब डॉलर रहा था। दो साल में पहली बार इतनी बड़ी गिरावट आई थी। 

सीआईआई नेशनल कमिटी के चेयरमैन संजय बुधिया ने कहा कि वैश्विक मंदी के कारण फरवरी में निर्यात में मामूली गिरावट दिखी थी। पर अप्रैल-फरवरी के दौरान इसमें अच्छी खासी तेजी आई थी। फियो के प्रेसीडेंट ए शक्तिवेल ने कहा कि 2022-23 के अंत तक 770-780 अरब डॉलर के निर्यात की उम्मीद है। 2021-22 के 672 अरब डॉलर की तुलना में इसमें 100 अरब डॉलर की तेजी आएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *