आकासा 1,000 लोगों की करेगी भर्ती, इस साल विदेश की भी उड़ान शुरू होगी
नई दिल्ली। आकासा एयर मार्च, 2024 तक एक हजार लोगों की भर्ती करने की योजना बना रही है। इसके साथ ही कुल कर्मचारियों की संख्या 3,000 हो जाएगी। कंपनी के सीईओ विनय दुबे ने बताया कि सात महीने में कंपनी ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
इस साल के अंत तक अंतरराष्ट्रीय उड़ान भी शुरू की जाएगी और साथ ही तीन अंकों में एयरक्राफ्ट का ऑर्डर भी दिया जाएगा। कंपनी ने बोइंग 737 के 72 विमानों का ऑर्डर दिया है। इसमें से 19 आ चुके हैं। 20वां एयरक्राफ्ट अगले महीने तक आने की संभावना है।