रूस और भारत के बीच इस साल 50 अरब डॉलर के कारोबार का लक्ष्य

मुंबई- भारत और रूस के बीच इस साल 50 अरब डॉलर का कारोबार का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए दोनों देश अगले हफ्ते एक बैठक कर इसकी रूपरेखा तय करेंगे। भारत ऊर्जा और खाद का तेजी से आयात कर रहा है। ऐसे में इसे और रफ्तार देने की योजना है। 

दोनों देशों के बीच 2022 में 31 अरब डॉलर का रिकॉर्ड कारोबार हुआ था। इस संबंध में रूस-भारत बिजनेस फोरम एक रणनीतिक भागीदारी के लिए 29-30 मार्च को बैठक करेगा। इस फोरम का मुख्य फोकस आईटी, साइबर सिक्योरिटी, टेक संप्रभुता, स्मार्ट शहर, यातायात एवं परिवहन, हेल्थकेयर और फार्मा पर है। दोनों देशों के बीच 2025 तक पहले 30 अरब डॉलर के कारोबार का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन 2022 में ही इस आंकड़े के पार होने के बाद अब इसमें वृद्धि की गई है। 

भारत ने पिछले साल यूक्रेन युद्ध के बाद से रूस से सस्ते में बहुत साला तेल आयात किया है। इससे यह उम्मीद है कि 2023 में दोनों के बीच कारोबार 50 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। रूस के राष्ट्रपति के सलाहकार एंटन कोबयाकोव ने एक बयान में कहा, फोरम को रूसी और भारतीय व्यापार समुदायों के बीचसंबंधों को मजबूत करने, रूसी व्यवसायों को भारतीय बाजार में प्रवेश करने का समर्थन करने के लिए बनाया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *