एप से करते हैं पेमेंट तो जानिए कैसे खाली हो सकता है आपका बैंक खाता 

मुंबई- इलेक्ट्रिसिटी बिल जमा करते समय आपको कुछ चीजों का खास ध्यान रखना होता है। इसके साथ ही आपको सावधानी बरतने की भी जरूरत होती है। एक गलती की वजह से आपको भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा ही हाल ही में मुंबई की रहने वाली एक महिला के साथ हुआ है। यहां पर महिला को बिजली विभाग की तरफ से एक SMS भी भेजा गया था। इसमें कहा गया था कि महिला को नीचे दिए नंबर पर संपर्क करना होगा। 

महिला ने जब नीचे दिए नंबर पर फोन किया तो कर्मचारी ने खुद को अडानी बिजली विभाग से बताया। साथ ही उसने मदद करने के लिए महिला से एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा। कर्मचारी ने बताया कि वह टी विवर क्विक सपोर्ट ऐप डाउनलोड करवाई और इसकी मदद से ही महिला की सभी जानकारी हासिल कर ली गई। साथ ही ऐसे फ्रॉड को अंजाम भी दिया गया। 

आपको भूलकर भी कोई ऐप डाउनलोड नहीं करनी चाहिए। साथ ही इन ऐप्स पर कोई भी निजी जानकारी तो बिल्कुल नहीं शेयर करनी चाहिए। ऐसे में आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है। आपको भूलकर भी कोई ऐप तो डाउनलोड ही नहीं करनी चाहिए। साथ ही अपनी निजी जानकारी शेयर करने से पहले भी कई बार सोच लेना चाहिए। हाल ही में एक रिसर्च भी सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि ऐप्स की मदद से भी फ्रॉड हो सकता है। 

प्ले स्टोर से जब भी आप कोई ऐप डाउनलोड करें तो पहले उसकी रेटिंग की जानकारी भी हासिल कर लें। इसके अलावा यूजर्स नीचे अपनी फीडबैक भी शेयर करते हैं। ऐसी कोई भी ऐप को जब डाउनलोड किया जाता है तो इसकी जानकारी पहले ही App Info में उपलब्ध होती है। कई लोगों के साथ ऐसा हो चुका है कि ऐप की मदद से फ्रॉड को अंजाम दिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *