असेंचर दुनियाभर में 19,000 कर्मचारियों को निकालेगी, घट जाएगा मुनाफा
मुंबई- वैश्विक मंदी की आहट के बीच टेक कंपनी असेंचर दुनियाभर में अपने 19,000 या कुल कर्मचारियों के 2.5 फीसदी हिस्सा की छंटनी करेगी। कंपनी ने इसके साथ ही सालाना राजस्व वृद्धि और मुनाफे के अनुमान में भी कटौती कर दी है। इसने कहा कि प्रति शेयर आय अब 10.84 डॉलर से 11.06 डॉलर के बीच रह सकती है जो पहले 11.20 से 11.52 डॉलर रही थी।
दुनियाभर के 49 देशों के 200 से ज्यादा शहरों में इसके 7.38 लाख कर्मचारी हैं। इसमें से आधे यानी करीब तीन लाख कर्मचारी भारत में हैं। इससे पहले इसकी प्रतिद्वंदी कॉग्निजेंट ने भी अपने राजस्व और मुनाफे में कमी का अनुमान लगाया था। कंपनी को दूसरी तिमाही में 15.8 अरब डॉलर का राजस्व हासिल हुआ था। यह एक साल पहले की तुलना में 5 फीसदी अधिक है। दुनियाभर के 49 देशों के 200 से ज्यादा शहरों में इसके 7.38 लाख कर्मचारी हैं।