चीनी जालसाजों का नेटवर्क पूरे देश में, जमकर कर रहे हैं साइबर ठगी  

मुंबई-चीनी जालसाजों का नेटवर्थ पूरे देश में सक्रिय हैं। यह चीनी जालसाज अब नए तरीके से लोगों को चूना लगा रहे हैं। यह जालसाज चाइनीज ऐप से लोगों को जबरदस्ती लोन देकर ठगी कर रहे हैं। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। हिन्दुस्तान में छपी खबर के मुताबिक, देश में हर पांचवा-छठा व्यक्ति चीनी ऐप लोन जालसाजों का शिकार है। यह संख्या लगातार बढ़ रही है।  

रिपोर्ट के मुताबिक, यह लोग एक तो जबरदस्ती बैंक में पैसे भेज देते हैं। इसके बाद उसकी उगाही करते हैं। भारतीय लोग कई बार शार्ट टर्म लोन लेकर इनके चंगुल में फंस जाते हैं। अब लोन की वसूली के लिए चीनी जालसाजों ने नया तरीका निकाला है। ये जालसाज अब लोन एप की रकम की उगाही का ठेका भारतीयों को देने लगे हैं। हर ऐप के अलग-अलग रिकवरी एजेंट हैं। पूरी रकम की उगाही पर भारतीय ठेकेदारों को कुल फंड का 30 फीसदी कमीशन दिया जाता है। खबर के मुताबिक, पिछले एक वर्ष में लोन ऐप के जरिए भारतीयों से करीब 30 हजार करोड़ रुपये ठगे गए थे। इस रुपये अब चीन जा चुके हैं। 

दिल्ली-एनसीआर में पुलिस ने ऐसे कई चाइनीज ऐप गिरोह के सदस्यों को पकड़ा है। जब पुलिस ने इनसे पूछताछ की तो सारी हकीकत सामने आ गई। चीनी जालसाजों की करतूत से पर्दा उठा गया। इन जालसाजों के खिलाफ अब पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है। यह चीनी जालसाज बैंकाक, थाइलैंड और दुबई जैसे देशों में बैठे हुए हैं। विदेशों में बैठकर यह जालसाज भारतीयों को चूना लगा रहे हैं। इन्होंने चीन और इंडोनेशिया में कॉल सेंटर खोल रखे हैं। यहीं से ये ठगी कर रहे हैं। 

किसी भी लोन ऐप को गूगल प्ले स्टोर या फिर गूगल से डाउनलोड न करें। ऐसे ऐप से हमेंशा दूर रहें। अगर आपने ऐप को डाउनलोड कर लिया है तो ऐसे में ठगी होने पर अपना नंबर बदल लें। ठगी होने पर इसकी शिकायत तुरंत पुलिस से करें। जिससे समय पर कार्रवाई हो सके। चीनी ऐप इतने खतरनाक हैं कि इन्हें डाउनलोड करने पर आपके मोबाइल का पूरा एक्सेस जालसाजों के पास चला जाता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *