देश में पाम तेल का आयात 30 फीसदी गिरकर आठ माह के निचले स्तर पर 

नई दिल्ली। कमजोर मांग से देश में पाम तेल का आयात फरवरी में 30 फीसदी गिरकर 5.86 लाख टन रह गया है। यह जून, 2022 के बाद का निचला स्तर है। हालांकि, कीमतें कम होने से नवंबर, 2022 से जनवरी, 2023 के बीच पाम तेल के आयात में 86 फीसदी का उछाल आया था। अब कारोबारी पहले के भंडार को खाली कर रहे हैं। सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने बताया कि नवंबर और जनवरी में ज्यादा आयात के कारण फरवरी में कम आयात हुआ। सोया तेल का आयात तीन फीसदी गिरकर 3.55 लाख टन, सूरजमुखी तेल का आयात 66 फीसदी घटकर 1.56 लाख टन रह गया। 

खाने के तेल का आयात फरवरी में 12 फीसदी बढ़कर 10.98 लाख टन रहा है। फरवरी, 2022 में यह 9.83 लाख टन था। इसमें तेजी इसलिए आई क्योंकि कच्चे पाम तेल का ज्यादा आयात किया गया था। गैर खाद्य तेल का आयात 36,389 टन से घटकर 16,006 टन रह गया है। नवंबर, 2022 से फरवरी, 2023 के दौरान खाने के तेल का कुल आयात बढ़कर 58.44 लाख टन पर पहुंच गया जो उसके पहले के साल की समान अवधि में 45.91 लाख टन था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *