बैंक ऑफ महाराष्ट्र का कर्ज 0.20 फीसदी सस्ता,8.40 फीसदी पर मिलेगा लोन
मुंबई- बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने कर्ज को 0.20 फीसदी सस्ता कर दिया है। रविवार को बैंक ने बताया कि इसका कर्ज अब 8.60 फीसदी के बजाय 8.40 फीसदी ब्याज पर मिलेगा। ब्याज की नई दर 13 मार्च से लागू होगी। इसका आवास कर्ज इस उद्योग में सबसे सस्ता है। बैंक ने कहा, इसने रक्षा जवानों, पेंशनभोगियों सहित कई अन्य वर्गों के लिए विशेष दर की भी योजना शुरू की है।
बैंक ने सोने के एवज में कर्ज, आवास कर्ज और कार कर्ज पर सभी तरह का प्रोसेसिंग शुल्क भी पहले ही माफ कर दिया है। इससे पहले केनरा बैंक ने शनिवार को एक महीने वाले कर्ज में 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी की थी जो अब 7.55 फीसदी से बढ़कर 7.90 फीसदी हो गया है। एक साल का कर्ज 8.50 फीसदी से बढ़कर 8.60 फीसदी हो गया है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, नई दर 12 मार्च से लागू है।