18 साल बाद टाटा समूह का आईपीओ, टाटा टेक का सेबी के पास पेपर जमा

मुंबई- टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज ने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO लाने के लिए सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी SEBI के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दायर किया है। यह IPO पूरी तरह से ऑफर-फॉर सेल (OFS) होगा। इसके तहत कंपनी के शेयरहोल्डर्स और मौजूदा प्रमोटर्स 9.57 करोड़ शेयरों को बेचने जा रहे हैं। 

टाटा ग्रुप करीब 18 साल बाद कोई IPO लेकर आ रहा है। इससे पहले साल 2004 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का IPO आया था। IPO को जरिये टाटा मोटर्स ने 8.11 करोड़, अल्फा टीसी होल्डिंग्स ने 97.2 लाख और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड ने अपने 48.6 लाख शेयरों की बिक्री करने का प्लान बनाया है। 

टाटा टेक्‍नोलॉजीज में टाटा मोटर्स की 74% हिस्‍सेदारी है। अल्फा टीसी होल्डिंग्स की 7.26% और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड 1 की 3.63% हिस्सेदारी है। कंपनी ने 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त 9 महीने की अवधि में 3011.7 करोड़ रुपए का राजस्व था। वहीं 2021 की इसी अवधि में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 2607.3 करोड़ रुपए रहा था।  

कंपनी ने 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त नौ महीने की अवधि में 407.4 करोड़ रुपए का प्रॉफिट दर्ज किया। जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 331.3 करोड़ रुपए था। टाटा टेक्नोलॉजीज एक ग्लोबल प्रोडक्ट इंजीनियरिंग और डिजिटल सर्विसेज कंपनी है। कंपनी के CEO वारेन हैरिस हैं। यहां कुल 11,081 कर्मचारी (10,161 फुल-टाइम और 920 कॉन्ट्रैक्टेड) हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *