बिहार में ढाई लाख रुपये किलो बिकने वाला आम, जानिए क्या है खासियत 

मुंबई। एमआईटी की डिग्री प्राप्त कटिहार के प्रशांत चौधरी दिल्ली में कंप्यूटर इंजीनियरिंग की नौकरी करते थे, लेकिन वे नोकरी छोड़कर अपने गांव लौट आए। अब गांव में ही अपने 15 एकड़ जमीन में बागवानी करने लगे। प्रशांत चौधरी के बाग में अमरूद, नींबू, पपीता, सेब, इलायची, संतरा, कॉफी, आम, जापानी लीची, काली मिर्च, काली हल्दी, लॉन्ग, इंडियन चंदन और अगर वुड लगे हुए हैं।  

सबसे बड़ी खासियत इनकी बागवानी में यह है कि यहां मियाजाकी नामक आम का पौधा भी लगा हुआ है। मियाजाकीआम इंटरनेशनल बाजार में दो लाख से ढाई लाख रुपए किलो बिकता है। उन्होंने बताया कि जापान के एक शहर मियाजाकी में इसे उगाया जाता है, इस कारण इसका नाम भी उसी शहर पर पड़ा। मियाजाकी आम में एंटी ऑक्सीडेंट, बीटा-कैरोटी और फोलिक एसिड जैसे गुण होते है। इसमें शुगर 15 प्रतिशत या अधिक होती है। इस किस्म की खेती के लिए तेज धूप और अधिक बारिश की आवश्कता होती है। 

सेब की खेती को लेकर पहले ये माना जाता था कि ये हिमाचल प्रदेश और कश्मीर जैसी ठंडी वादियों में ही संभव है। लेकिन अब सेब की खेती बिहार में भी संभव है। कृषि वैज्ञानिकों ने सेब की कई किस्मों को विकसित किया है। प्रशांत चौधरी भी ‘अन्ना’ नामक सेब की प्रजाति को अपने गार्डेन में लगाया है। सेब के ये पौधे 48 डिग्री सेल्सियस में भी लहलहाएंगे। 

प्रशांत चौधरी अपने गार्डेन में थाईलैंड की लीची से लेकर छह किस्म के अमरूद, पपीता और नींबू समेत कई फलों का भी उत्पादन कर रहे है। वे संतरा, बेर, चंदन, नाशपाती, काठ बादाम, इलायची, काली मिर्च और लॉन्ग की खेती के अलावा अन्य कई तरह के आम और लीची की खेती कर रहे है। फलदार वृक्ष के साथ प्रशांत चौघरी कई कीमती लकड़ियों के पौधे को भी गार्डेन के किनारे लगाया है। इससे पूरा गार्डन हरा-भरा नजर आता है।  

वहीं इन कीमती लकड़ियों से आने वाले 10-12 साल में उन्हें करोड़ों रुपये की कमाई होगी। उनकी की खेती और बागवानी की सबसे खास बात है कि वे अपने फसलों में रासायनिक खाद का प्रयोग नहीं करते हैं। पूरी तरह से ऑर्गेनिक खाद का ही इस्तेमाल करते हैं। प्रशांत कुमार की खेती की चर्चा अब कटिहार, पूर्णिया और अन्य जिलों में होने लगी है। आधुनिक और विविधता भरी उनकी खेती को देख कृषि वैज्ञानिक भी दांतो तले उंगली दबा लेते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *