एपल का भारत पर नया दांव, पहली बार बनाएगी अलग बिक्री क्षेत्र 

मुंबई- आईफोन निर्माता एपल भारत में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। यह भारत पर ज्यादा फोकस करने के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय कारोबार के प्रबंधन में बदलाव कर रही है। पहली बार कंपनी में भारत को एक अलग सेल्स रीजन यानी बिक्री क्षेत्र बनाया जा रहा है। इसे दुनिया में भारत के बढ़ते कद के तौर पर देखा जा रहा है। 

एपल इसी साल देश में पहला रिटेल आउटलेट खोलने की तैयारी है। कंपनी भारत में अपने प्रमुख आशीष चौधरी को प्रमोट कर रही है। अब वे सीधे एपल के प्रोडक्ट बिक्री के प्रमुख माइकल फेंगर को रिपोर्ट करेंगे। पिछली तिमाही में भारत में कंपनी की कुल बिक्री में पांच फीसदी की गिरावट आई थी फिर भी राजस्व रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। 

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक ने हाल में कंपनी के परिणाम के अवसर पर कहा कि एपल भारतीय बाजार पर बहुत जोर दे रही है।भारत में उसी तरह काम किया जा रहा है जैसे उसने पहले चीन में किया था। चीन में एपल की सालाना कमाई करीब 75 अरब डॉलर है। अमेरिका और यूरोप के बाद उसका सबसे बड़ी बिक्री चीन में होती है। एपल के कई आपूर्तिकर्ता भारत में यूनिट लगा चुके हैं। अब फॉक्सकॉन भी भारत में बड़े निवेश की तैयारी में है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *