2014-15 से देश में हर आदमी की कमाई बढ़कर दोगुना, महंगाई उससे ज्यादा
मुंबई- नरेन्द्र मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से (2014-15) भारत की प्रति व्यक्ति आय बढ़कर दोगुनी हो गई है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के अनुसार 2014-15 में जब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार बनी थी तब भारत की प्रति व्यक्ति आय 86,647 रुपए सालाना थी, जो 2022-23 में दोगुनी होकर 1,72,000 रुपए हो गई है। हालांकि, ऐसा होने में 9 साल का समय लगा है।
NSO के मुताबिक मौजूदा कीमतों पर प्रति व्यक्ति वार्षिक आय वित्त वर्ष 2022-23 में 1,72,000 रुपए रहने का अनुमान है। NSO द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना के दौरान प्रति व्यक्ति आय में गिरावट आई। हालांकि बाद में स्थिति सुधरी और 2021-22 और 2022-23 में इसमें तेजी दर्ज की गई।
यह किसी देश में रहने वाले व्यक्तियों की औसत इनकम होती है। इसे कैलेकुलेट करने के लिए हम उस देश के GDP को उसकी कुल आबादी से भाग कर देते हैं। इसके बाद जो आंकड़ा सामने आता है वो ही प्रति व्यक्ति आय कहलाती है।
देश में फरवरी महीने में बेरोजगारी दर 7.45% रही। जनवरी में 7.14% थी। अहम बात यह है कि शहरी इलाकों में बेरोजगारी दर 8.55% से घटकर 7.93% हो गई। जबकि, ग्रामीण इलाकों में दर 6.45% से बढ़कर 7.23% पहुंच गई। यानी, बेरोजगारी दर अब भी शहरों में ही ज्यादा है।