15 हजार रुपये में मिल रहा है लैपटॉप, चार लड़के दे रहे जियो को टक्कर
मुंबई- इन दिनों सोनी टीवी पर आने वाले रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया खूब चर्चा में है। इन शो में एंटरप्रेन्योर अपने यूनीक स्टार्टअप के लिए शार्क्स से इंवेस्टमेंट मांगते हैं। कुछ के आइडिया हिट हो जाते है तो कुछ खाली हाथ घर लौट जाते हैं। मात्र 15000 रुपये में अपना लैपटॉप प्रोडक्ट लेकर आए चार लड़कों के बिजनस प्लान को सुनकर शार्क्स भी उनके साथ मैदान में कूद पड़े।
शार्क टैंक इंडिया में दिल्ली आईआईटी (IIT) में पढ़ने वाले छात्र पहुंचें। चार दोस्तों ने साथ मिलकर प्राइसबुक नाम का स्टार्टअप शुरू किया, जो केवल 15000 रुपये में आपको लैपटॉप उपलब्ध करवाता है। एंड्राइड 11 बेस इस लैपटॉप में तमाम वो फीचर्स हैं, जो आपको लैपटॉप के सारे फीचर्स के साथ मिलता है। कंपनी के फाउंडर का दावा है कि उनका प्राइमबुक प्राइम ओएस पर बेस्ड है। इसमें 2 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है।
एक बार चार्ज होने के बाद आप लैपटॉप को 12 घंटे तक चला सकते हैं। लैपटॉप का वेट मात्र 1.2 किलो है। डिवाइस में 4जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज जैसे फीचर्स हैं। प्राइमबुक का डिस्पले 11.6 इंच का है। यूजर इसमें 4G वायरलेस सिम कनेक्ट कर कहीं भी इसे यूज कर सकता है।
प्राइमबुक के इस ऑपरेटिंग सिस्टम को अब तक 140 देशों में 30 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। इस PrimeOS बेस्ड लैपटॉप में वो सारे ऐप्स मिल जाते हैं, जो आपको एंड्रॉयड पर ही केवल उपलब्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि यही उनकी यूएसपी है।
इस लैपटॉप को लेकर शार्क विनिता ने सवाल किया कि आपके इस प्रोडक्ट को तो जियो का जियो बुक खा जाएगा। शार्क के इस सवाल पर कंपनी के फाउंडर चित्रांशु ने कहा कि उन्हें पता है कि वो बड़े खिलाड़ी से भिड़ने जा रहे हैं और इसके लिए उन्होंने तैयारी कर ली है।
कंपनी के फाउंडर अमन, पंकज, उमंग और चित्रांशु की हिम्मत को देखकर शार्क्स प्रभावित हो गए। उन्होंने ताबड़तोड़ उन्हें ऑफर्स दे डाले। ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है जब पांचों शार्क्स किसी पिच को ऑफर दें। पियूष बंसल और अमन गुप्ता ने मिलकर प्राइमबुक में 75 लाख का निवेश किया। बदले में उन्होंने कंपनी के 3 फीसदी इक्विटी लिए। जियो का लैपटॉप जियोबुक को 15799 रुपये की प्राइस पर लॉन्च किया था। इसमें कुछ कैशबैक और इंस्टेट डिस्काउंट एड कर आप और कम में खरीद सकते हैं।