जानिए कुश्ती संघ के ये भाजपा सांसद, कितनी पिस्तौल और रिवाल्वर रखते हैं
मुंबई- ओलंपिक में देश के लिए मेडल लाने वाले पहलवान नाराज है। कुश्ती संघ खिलाफ वो जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट जैसे रेसलर ने बीजेपी सांसद और रेस्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चीफ बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण के आरोप लगे हैं।
हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है। बृजभूषण शरण का नाम पहले भी विवादों में रह चुका है। 6 बार लोकसभा सांसद रहे बृजभूषण करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। पिछले 11 सालों से वो कुश्ती संघ WFI के अध्यक्ष बने हुए हैं। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पास करोड़ों की संपत्ति है।
साल 2019 में दाखिल चुनावी हलफनामे के मुताबिक बृजभूषण शरण सिंह के पास 10 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। उनके पास 9,89,05,402 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। इसके अलावा वो लग्जरी कारों के शौकीन है। उनके कार कलेक्शन में Endevo, महिंद्रा स्पोर्पिंयो जैसी गाड़ियां शामिल है। बृजभूषण सिंह के अलावा उनकी पत्नी के पास 63,444,541 की संपत्ति है। इसमें से उनके पास 1,57,96,317 रुपये की चल संपत्ति है। उनके पास दो लग्जरी कार और उनकी पत्नी के नाम पर दो गाड़िया हैं।
बृज भूषण सिंह के पास 8 लाख की एंडेवर, 8 लाख की महिंद्रा स्कॉर्पियो है। जबकि उनकी पत्नी के नाम पर 18 लाख की टोयोटा और 20 लाख की फॉर्च्यूनर कार है। इसके अलावा उनके पास 50 ग्राम और उनकी पत्नी के पास 200 ग्राम सोना है। कार के अलावा उन्हें हथियारों का भी शौक है। उनके पास एक-दो नहीं पांच हथियार हैं। कुछ उनके नाम पर तो कुछ उनकी पत्नी के नाम पर है।
उनके नाम पर 1 पिस्टल, 1 राइफल, 1 रैपिटर है। जबकि पत्नी के नाम पर 1 राइफल और 1 रैपिटर है। उनके पास करीब 1 करोड़ की खेतीहर जमीन है। जबकि 2 करोड़ रुपये का नॉन एग्रीकल्चर लैंड है। उनके नाम पर 25 लाख का कॉर्मिशियल बिल्डिंग है। 2 करोड़ की रेजिडेंशियल प्रॉपर्टीज भी हैं। रांची में अंडर-15 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में के दौरान मंच पर ही एक पहलवान को थप्पड़ मार दिया था।