सूक्ष्म और छोटी कंपनियों का 55 फीसदी ऑर्डर जेम पोर्टल से
मुंबई- सूक्ष्म और छोटी कंपनियां वित्त वर्ष 2020-21 से अब तक कुल ऑर्डर में से 55 फीसदी ऑर्डर (1.41 लाख करोड़ रुपये) सरकारी प्लेटफॉर्म गवर्नमेंट ई-मार्केट (जेम) पर दे रही हैं। कुल 2.57 लाख करोड़ रुपये की खरीदी इस दौरान हुई थी। इसमें से 8 फीसदी कंपनियां महिलाएं चलाती हैं।
इस पोर्टल को 9 अगस्त, 2016 को लॉन्च किया गया था। यहां से केंद्र सरकार के सभी विभागों और मंत्रालयों से सामान और सेवाओं की ऑनलाइन खरीदी हो सकती है। जेम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीके सिंह ने बताया कि इन कंपनियों के लिए सरकारी सामान और सेवाओं के कम से कम 25 फीसदी ऑर्डर इसी पोर्टल से करना अनिवार्य किया गया है।