44 स्टार्टअप ने इस साल करीब 16 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को निकाला
मुंबई- इस साल देश में 44 स्टार्टअप ने करीब 16 हजार कर्मचारियों की छंटनी की है। इसमें से आधी हिस्सेदारी 14 एडटेक कंपनियों की रही। इन्होंने करीब 7 हजार कर्मचारियों को काम से निकाला। बायजूस जैसे यूनिकॉर्न इस मामले में दूसरे स्थान पर रहे।
दुनियाभर में इस साल अब तक 930 कंपनियों ने 1,46,407 कर्मचारियों को हटाया है। इसकी मुख्य वजह 2021 में जरूरत से ज्यादा कर्मचारियों की भर्ती रही। हालांकि, इसी बीच IT कंपनी एक्सेंचर ने 1,57,000 कर्मचारियों को प्रमोशन भी दिया। इसमें 60,000 से ज्यादा कर्मचारी भारत के हैं। मार्च 2023 के अंत तक TCS, इन्फोसिस, विप्रो और HCL टेक जैसी भारतीय IT कंपनियां 1.5 लाख से ज्यादा फ्रेशर्स को नौकरी देने वाली हैं।