यह कंपनी हर शेयर पर देगी 70 रुपये का लाभांश, भाव में आई तेजी
मुंबई- जॉकी ब्रांड्स के प्रॉडक्ट्स बनाने और उनकी मार्केटिंग करने वाली कंपनी पेज इंडस्ट्रीज को सितंबर 2022 तिमाही में 162.1 करोड़ रुपये का प्रॉफिट (PAT) हुआ है। तिमाही रिजल्ट के साथ पेज इंडस्ट्रीज ने अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने निवेशकों के लिए दूसरा अंतरिम डिविडेंड डिक्लेयर किया है। पेज इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2023 के लिए हर शेयर पर 70 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने का फैसला किया है।
लॉर्ज कैप कंपनी पेज इंडस्ट्रीज के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने दूसरे अंतरिम डिविडेंड के लिए 18 नवंबर 2022 की रिकॉर्ड डेट फिक्स की है। कंपनी के शेयर 17 नवंबर 2022 को एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेंगे। कंपनी 9 दिसंबर 2022 को या इससे पहले डिविडेंड का भुगतान करेगी। पेज इंडस्ट्रीज, डिविडेंड किंग स्टॉक्स में से है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 के लिए पहला अंतरिम डिविडेंड 60 रुपये का दिया था। 31 मार्च 2022 को खत्म हुए वित्त वर्ष में कंपनी ने अपने शेयरहोल्डर्स को हर शेयर पर 370 रुपये (3700%) का डिविडेंड दिया था।
चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर 2022 तिमाही में पेज इंडस्ट्रीज का पीएटी 162.1 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर कंपनी का फायदा 1 पर्सेंट बढ़ा है। पेज इंडस्ट्रीज का रेवेन्यू सितंबर 2022 तिमाही में 1255 करोड़ रुपये रहा है। यह सालाना आधार पर 16 पर्सेंट ज्यादा रहा। वहीं, तिमाही आधार पर रेवेन्यू में 6 पर्सेंट की गिरावट आई। पेज इंडस्ट्रीज के शेयर गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 1.36 पर्सेंट की गिरावट के साथ 673.05 रुपये पर बंद हुए।