सितंबर में जीएसटी कलेक्शन 1.47 लाख करोड़, अगस्त की तुलना में ज्यादा 

मुंबई- बीते महीने यानी सितंबर में GST कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिली है। सितंबर में 1.47 लाख करोड़ का GST कलेक्शन हुआ है, जो अगस्त के 1.44 लाख करोड़ रुपए के मुकाबले ज्यादा है। साल दर साल (YOY) के हिसाब में इसमें 26% की बढ़त देखने को मिली है।  

सितंबर 2021 में 1.17 लाख करोड़ रुपए GST कलेक्शन हुआ था। अब तक का सबसे बड़ा GST कलेक्शन अप्रैल महीने में रहा है। अप्रैल में 1.67 लाख करोड़ रुपए का GST कलेक्शन हुआ था। अप्रैल 2022 में ऐसा पहली बार हुआ था जब GST कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ रुपए को पार कर गया था।  

अप्रैल में ग्रॉस GST रेवेन्यू 1,67,540 करोड़ रुपए दर्ज किया गया था। इसमें CGST 33,159 करोड़ रुपए, SGST 41,793 करोड़ रुपए, IGST 81,939 करोड़ रुपए और सेस 10,649 करोड़ रुपए था। जून 2022 में GST कलेक्शन के लिहाज से टॉप-5 राज्यों में महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। महाराष्ट्र में GST कलेक्शन पिछले साल की तुलना में 29% बढ़कर 21,403 करोड़ रुपए रहा। इस लिस्ट में कर्नाटक 9,760 करोड़ के कलेक्शन के साथ दूसरे और गुजरात 9,020 करोड़ के कलेक्शन के साथ तीसरे नंबर पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *