ये है 9 लाख रुपये का पिज्जा, एक हफ्ते पहले देना होता है ऑर्डर
मुंबई- आपने पिज्जा कई बार खाया होगा। महंगे से महंगा खाया होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पिज्जा के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके दाम सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। ये पिज्जा इतना महंगा है कि इतने रुपयों में कोई भी नई शानदार कार आ जाएगी। इस पिज्जा की कीमत 9 लाख रुपये से भी ज्यादा है। ये इटली के एक शहर में मिलता है।
दुनिया का सबसे महंगा पिज्जा मिलता है इटली के सालेर्नो शहर में। इस पिज्जा का नाम लुई लुई XIII है। इसकी कीमत की बात करें तो ये करीब साढ़े नौ लाख रुपये का है। ऐसा नहीं की ये पिज्जा बहुत बड़ा हो। ये पिज्जा आम पिज्जा जितना ही बड़ा है। इस पिज्जा को तैयार करने का तरीका थोड़ा अलग है। इसके लिए आपको करीब एक सप्ताह पहले ऑर्डर करना होता है। इस पिज्जा को बस दो लोग ही खा सकते हैं।
लुई XIII को तैयार करने का तरीका अलग है। इटली के शहर सालेर्नो में कुछ चुनिंदा लोगों के लिए ही इसे तैयार किया जाता है। इस पिज्जा को कार्बनिक अरब के आटे से बनाया जाता है। इसके लिए आटे को 72 घंटे पहले गूंध कर रखा जाता है। इसके बाद इसमें आस्ट्रेलिया की मरी नदी से लाए गए खास गुलाबी नमक को छिड़का जाता है। इसकी टॉपिंग भी काफी खास है। इसमें स्पेशल पनीर डाला जाता है। इसकी टॉपिंग में तीन तरह के कैवियार डाले जाते हैं। इसमें 7 तरीके के चीज भी डाले जाते हैं।
पिज्जा को शैंपेन क्रुग क्लोस डू मेसनिल 1995 सहित कई शानदार पेय पदार्थों के साथ परोसा जाता है, जो लॉबस्टर और कैवियार की तैयार है। इसकी कीमत भी काफी ज्यादा होती है। करीब तीन लाख के आसपास ये महंगी होती है। इसके साथ एक ढाई लाख रुपये की वाइन की बॉटल भी दी जाती है। दुनिया का सबसे महंगा पिज्जा भी लोगों को खूब पसंद आता है। लोग इसे खाने के लिए खूब ऑर्डर करते हैं। क्रिसमस और नए साल पर इसके खूब ऑर्डर किये जाते हैं।