यह कंपनी देगी बोनस, शेयरों में आया 10 फीसदी का उछाल 

मुंबई- आईटी कंपनी-सोनाटा सॉफ्टवेयर लिमिटेड अपने निवेशकों को बोनस शेयर बांटने वाली है। इसकी रिकॉर्ड तिथि से पहले कंपनी के स्टॉक खरीदने के लिए निवेशकों के बीच होड़ सी लग गई है। इस वजह से गुरुवार को कारोबार के दौरान स्टॉक का भाव 10 फीसदी तक चढ़ गया।   

बोनस की रिकॉर्ड तिथि 10 सितंबर 2022 तय की गई है। कंपनी 1:3 के अनुपात में बोनस बांटेगी। यानी हर तीन शेयर पर एक शेयर दिया जाएगा। कंपनी के मुताबिक एक बार आवंटित किए गए बोनस शेयरों को सभी तरह से बराबरी का दर्जा दिया जाएगा।  

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर का भाव 10 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया। कारोबार के दौरान शेयर का भाव 602 रुपये तक गया। हालांकि, इसके बाद मामूली मुनाफावसूली देखने को मिली। फिलहाल, शेयर का भाव 580 रुपये है। बता दें कि 20 अक्टूबर 2021 को शेयर का भाव 772.50 रुपये के स्तर तक गया था। यह 52 हफ्ते का ऊपरी स्तर है।  

अहम बात ये है कि सोनाटा सॉफ्टवेयर के शेयरों में एक साल की अवधि के दौरान 15% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, सिर्फ 2022 में स्टॉक लगभग 17% नीचे तक आ चुका है। बीते 52 वीक का लो लेवल 457 रुपये है, जो 20 जून 2022 को था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *