टीसीएस को लिस्ट हुए 18 साल पूरा, एक लाख का निवेश 30 लाख बना 

मुंबई- भारत में टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को शेयर मार्केट में 25 अगस्त को 18 साल पूरे हो गए हैं। इस कंपनी के शेयर्स की लिस्टिंग मार्केट में 25 अगस्त 2004 को हुई थी। तब से लेकर अब तक TCS के शेयर्स ने निवेशकों को करीब 3000% का रिटर्न दिया है। 

अगर आपने TCS के शेयर्स में 1 लाख रुपए का निवेश 2004 में किया होता, तो यह आज 30 लाख रुपए हो जाते। TCS का शेयर 3,218 रुपए पर कल बंद हुआ। पिछले एक साल में इसमें 12.36% की गिरावट आई है। 

TCS का इश्यू प्राइस 850 रुपए था और यह लिस्टिंग दिन पर 26% प्रीमियम (226 रुपए बढ़कर) के साथ 1,076 रुपए पर लिस्ट हुआ था। कंपनी ने 4,713 करोड़ रुपए के IPO साइज के साथ ऑफर प्राइस बैंड 775-900 रुपए प्रति शेयर तय किया था। 

यह स्टॉक लिस्टिंग से अब तक 3 बार ( 2006, 2009 और 2018) 1/2 में बंटा है, उस हिसाब से तब इसका इश्यू प्राइस 106 रुपए होता है। आसान भाषा में समझें तो उस समय जिस निवेशक ने 10 शेयर्स लिए थे, वो अब 80 शेयर्स हो गए हैं। 

TCS मार्केट कैपिटलाइजेशन (बाजार पूंजीकरण) के हिसाब से भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। यह दुनियाभर में 6 लाख कर्मचारियों के साथ सबसे बड़ी IT कंपनी भी है। फर्म के 93% कर्मचारी भारतीय मूल के हैं। TCS देश की दूसरी सबसे ज्यादा लाभ देने वाली फर्म है। निफ्टी-50 के कुल लाभ में इसकी 10% हिस्सेदारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *