एचडीएफसी बैंक ने एफडी पर बढ़ाया ब्याज, जानिए कितना मिलेगा ब्याज 

मुंबई- HDFC बैंक के ग्राहकों को FD पर ज्यादा ब्याज मिलेगा। HDFC ने ब्याज दर 2 करोड़ से ज्यादा और 5 करोड़ रुपए से कम की FD पर बढ़ाए हैं। HDFC की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, नई ब्याज दरें 25 अगस्त 2022 से लागू हो चुकी हैं। 

अब आपको HDFC बैंक में FD कराने पर 3.50% से लेकर 6.10% तक ब्याज मिलेगा। RBI ने इस महीने की शुरुआत में अपनी रेपो रेट्स में 50 बेसिस प्वाइंट्स (‌BPS) की बढ़ोतरी की थी। इस वजह से HDFC बैंक ने FD रेट्स बढ़ाए हैं। पिछले हफ्ते HDFC बैंक ने 2 करोड़ रुपए से कम की FD के लिए इंटरेस्ट रेट्स में बढ़ोतरी की थी। 

HDFC के अलावा हाल ही में इंडियन बैंक ने भी 2 करोड़ रुपए से कम की FD पर इंटरेस्ट रेट्स बढ़ाए हैं। इंडियन बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, नई ब्याज दरें 24 अगस्त 2022 से लागू हो चुकी हैं। इंडियन बैंक में अब FD कराने पर 2.80% से लेकर 5.75% तक ब्याज मिलेगा। 

HDFC-इंडियन बैंक से पहले SBI, PNB और ICICI बैंक ने भी FD पर इंटरेस्ट रेट्स बढ़ाए थे। इन तीनों बैंकों ने इंटरेस्ट रेट्स 2 करोड़ रुपए से कम की FD पर बढ़ाए थे। अब आपको ICICI बैंक में FD कराने पर 2.75% से 6.10% तक ब्याज मिलेगा। 

वहीं PNB बैंक में FD कराने पर आपको अधिकतम 5.75% ब्याज मिल रहा है। अगर आप SBI में FD कराते हैं तो आपको 2.90 से लेकर 5.65 तक इंटरेस्ट मिलेगा। इस हिसाब से देखा जाए तो HDFC और ICICI बैंक दोनों FD पर सबसे ज्यादा 6.10% इंटरेस्ट दे रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *