भारत के प्ले स्टोर से गूगल ने 2,000 लोन एप हटाए, कड़ा होगा नियम 

मुंबई- गूगल ने भारत के प्ले स्टोर से इस साल जनवरी से अब तक 2,000 लोन एप को हटा दिया है। ये सभी एप नियमों के उल्लंघन, गलत सूचनाओं और गलत व्यवहार के मामले में दोषी पाए गए थे। गूगल के एक वरिष्ठ अधिकारी सैकत मित्रा ने कहा कि आने वाले हफ्तों में कंपनी कर्ज देने वाले एप के प्रति अपनी नीतियों को और भी मजबूत करेगी। कंपनी सभी नियमों और शर्तों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। गूगल की प्राथमिकता ग्राहकों की सुरक्षा है। 

उन्होंने कहा कि कंपनी विनियमन पर सरकारों के साथ खुले और बहु पक्षीय संवाद करने में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि कर्ज एप की समस्या इस समय काफी ज्यादा है। इस मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करने से इसे कम किया जा सकता है। हम कुछ और नीतिगत बदलावों की प्रक्रिया में हैं जो कुछ हफ्तों में सामने आने वाले हैं। 

मित्रा ने कहा कि कई तरह के सवाल कर्ज एप में आते हैं। इसमें जैसे एप द्वारा खुलासा, एनबीएफसी या बैंक से जुड़े हैं या फिर वे आरबीआई की ब्लैक लिस्ट में हैं। इस तरह से एप की जांच की जाती है। हमें कानूनी एजेंसियों से भी इस तरह के सुराग मिलते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *