ICICI और PNB बैंक ने एफडी पर बढ़ाया ब्याज, जानिए कितना मिलेगा 

मुंबई- ICICI और PNB बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर इंटरेस्ट रेट्स बढ़ा दिया है। अब दोनों बैंकों के ग्राहकों को FD पर ज्यादा ब्याज मिलेगा। दोनों बैंकों ने ब्याज दर 2 करोड़ रुपए से कम की FD पर बढ़ाए हैं। ICICI और PNB बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, नई ब्याज दरें 19 अगस्त 2022 से लागू हो चुकी हैं। 

अब आपको ICICI बैंक में FD कराने पर 2.75% से 6.10% तक ब्याज मिलेगा। वहीं PNB बैंक में FD कराने पर आपको अधिकतम 6.10% ब्याज मिल रहा है। 

अगर एक वित्त वर्ष में बैंक FD पर मिलने वाला ब्याज 40 हजार रुपए से कम है तो इस पर कोई टैक्स नहीं देना होता। यह सीमा 60 साल से कम उम्र के लोगों के लिए है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को FD से 50 हजार रुपए तक की आय टैक्स मुफ्त होती है। इससे ज्यादा आय होने पर 10% TDS काटा जाता है। 

टैक्स सेविंग FD में 5 साल के लिए निवेश करने पर आपको आयकर में भी छूट मिलती है। इसमें जमा मूलधन के साथ ही ब्याज पर भी आपको कोई टैक्स नहीं देना होता। हालांकि यदि आपकी FD पर किसी एक वित्तीय वर्ष में कमाया गया ब्याज 10 हजार रुपए से ज्यादा है तो उस पर 10% के हिसाब से TDS कटेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *