नोएडा में प्रापर्टी की कीमतें आसमान पर, जमीनें भी महंगी 

मुंबई- अगर आप दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के शहर नोएडा में प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर नहीं है। नोएडा अथॉरिटी ने प्रॉपर्टी के रेट में 20 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है। इससे आने वाले दिनों में यहां घर लेना और उद्योग लगाना महंगा हो जाएगा। केवल ए प्लस श्रेणी के सेक्टरों को छोड़कर बाकी सभी आवासीय सेक्टरों में प्रॉपर्टी के रेट 20 प्रतिशत तक बढ़े हैं।  

कुछ इंडस्ट्रियल सेक्टरों में प्रॉपर्टी के रेट 30 प्रतिशत तक बढ़ाए गए हैं। नोएडा अथॉरिटी की गुरुवार को हुई बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इसमें कुल 35 प्रस्ताव रखे गए थे जिनमें से 20 पर मुहर लगी। इस बार अधिकांश प्रस्ताव प्रॉपर्टी के नियम कायदों में बदलाव के लिए ही रखे गए थे। शहर में करीब ढाई साल बाद संपत्ति के रेट बढ़ाने का फैसला लिया गया है। 

कोविड के चलते लोगों को प्लॉट में निर्माण करने के लिए छह महीने के टाइम एक्सटेंशन की निशुल्क छूट दी गई है। इससे सैकड़ो लोगों को फायदा होगा। साथ ही ब्लड रिलेशन में प्रॉपर्टी ट्रांसफर करने के लिए अथॉरिटी ने ट्रांसफर चार्ज न लेने का फैसला किया है। इससे भी कई लोगों को राहत मिली है। खासकर जो लोग अपने जीते जी बच्चों में प्रॉपर्टी विवाद से बचने के संपत्ति बंटवारा करना चाहते हैं, उन्हें राहत मिली है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *