प्रधानमंत्री मोदी के पास न तो गाड़ी है न घर, 2.23 करोड़ के हैं मालिक 

मुंबई- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 2.23 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है। अधिकतर संपत्ति बैंक डिपॉजिट के तौर पर है। उन के पास अब कोई भी अचल संपत्ति नहीं है, क्योंकि वे गुजरात के गांधीनगर में अपनी जमीन दान कर चुके है। इस जमीन की कीमत 1.1 करोड़ रुपए थी। 

यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की वेबसाइट पर PM की संपत्ति के डिक्लेरेशन के बाद सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 31 मार्च 2022 तक उनकी कुल संपत्ति 2 करोड़ 23 लाख 82 हजार 504 रुपए थी। वहीं, मोदी की चल संपत्ति में पिछले साल की तुलना में 26.13 लाख रुपए का इजाफा हुआ है। 

प्रधानमंत्री ने किसी भी बॉन्ड, शेयर या म्यूचुअल फंड में निवेश नहीं किया है, उनके पास कोई वाहन भी नहीं है। PM के पास सोने की 4 अंगूठियां हैं, जिनकी कीमत 1.73 लाख रुपए है। 31 मार्च, 2021 तक प्रधानमंत्री के पास 1.1 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति थी। 

मोदी ने जमीन के जिस हिस्से को दान किया, वह अक्टूबर 2002 में गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए खरीदी गई थी। इस जमीन पर 3 और लोगों का भी मालिकाना हक था। इसमें PM की एक चौथाई (25%) हिस्सेदारी थी, जिसे उन्होंने दान कर दिया। 

31 मार्च 2022 तक की जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री के पास कुल 35,250 रुपए कैश थे। वहीं, डाकघर में उनके नाम 9 लाख 5 हजार 105 रुपए के नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट जमा हैं। मोदी के नाम 1 लाख 89 हजार 305 रुपए का लाइफ इंश्योरेंस भी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पास 2.54 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 2.97 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *