जम्मू कश्मीर में इस साल में पहुंचे एक करोड़ से ज्यादा सैलानी
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में इस साल के शुरुआती छह महीने में एक करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंचे हैं। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को राज्यसभा में बताया कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से घाटी में जनवरी से लेकर 3 जुलाई तक एक करोड़ 6 लाख 24 हजार पर्यटक पहुंचे हैं। आजादी के अमृत उत्सव के तहत केंद्रशासित प्रदेश में 75 अन्य पर्यटक स्थलों का पता लगाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 2019 से अब तक सार्वजनिक क्षेत्र के विभागों में 29,806 नौकरियां दी गई हैं।
इस साल जनवरी से 3 जुलाई के मध्य जम्मू और कश्मीर में करीब 1.6 करोड़ पर्यटकों ने घाटी के अभूतपूर्व सौंदर्य का अवलोकन किया है। यह जानकारी राज्यसभा में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को इस संदर्भ में पूछे गए एक लिखित सवाल के जवाब में दी है। उन्होंने लिखित जवाब में बताया है कि जम्मू कश्मीर में जनवरी से जुलाई तक बड़ी संख्या में पर्यटकों ने घाटी का दौरा किया है, और प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में एकाएक इजाफे के लिए प्रदेश सरकार द्वारा तमाम कवायद की गई है।
यहां 1 करोड़ 6 लाख 24,हजार पर्यटक पहुंचे। बताया आजादी के अमृत उत्सव के तहत केंद्र शासित प्रदेश में 75 ऐसे पर्यटक स्थलों का पता लगाया गया है। पूरे देश से पर्यटन के क्षेत्र में निवेश और पूरे देश से निवेशकों को आकर्षित करने के लिए केंद्र शासित प्रदेश ने जम्मू एवं कश्मीर पर्यटन नीति 2020 भी जारी कर दी है। इससे निवेश को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटन को उद्योग का दर्जा मिल सकेगा।