5जी स्पेक्ट्रम के लिए दूरसंचार कंपनियों ने दिया 21800 करोड़ का बयाना  

मुंबई-26 जुलाई को शुरू होने जा रही 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में हिस्सा लेने के लिए रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और अडाणी डेटा नेटवर्क्स ने बयाना राशि जमा कर दी है। रिलायंस के इरादे इसी बात से पता चलते है उसकी बयाना राशि भारती एयरटेल की राशि से 2.5 गुना और वोडाफोन आइडिया से 6.3 गुना ज्यादा है। अडाणी डेटा नेटवर्क्स की जमा राशि से ये 140 गुना ज्यादा है। 

दूरसंचार विभाग की वेबसाइट के अनुसार, वोडाफोन आइडिया ने 2,200 करोड़ रुपए, भारती एयरटेल ने 5,500 करोड़ रुपए, अडाणी डेटा नेटवर्क्स ने 100 करोड़ रुपए और रिलायंस जियो ने 14000 करोड़ रुपए जमा किए है। यह दर्शाता है कि अडाणी आगामी नीलामी के दौरान केवल कम कीमत वाले स्पेक्ट्रम के लिए बोली लगाएंगे।

14,000 करोड़ रुपए की बयान रकम के साथ, नीलामी के लिए जियो को आवंटित पात्रता अंक 1,59,830 है, जो चार बिडर्स की लिस्ट में सबसे ज्यादा है। एयरटेल के एलिजिबिलिटी पॉइंट 66,330 हैं, जबकि वोडाफोन आइडिया के 29,370 हैं। अडाणी को अपनी जमा राशि के आधार पर 1,650 पॉइंट मिले हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *