सोना की कीमतों में भारी गिरावट, 50 हजार के नीचे पहुंचा 

मुंबई- सोना इस समय 11 महीने के निचले स्तर पर आ गया है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.34 फीसद या 5.80 डॉलर गिरकर 1,700 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।  

भारत में भी सोने की कीमतों में गिरवट देखने को मिल रही है। यहां सोना दो महीने के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 अगस्त 2022 की डिलीवरी वाले सोने का भाव 13 मई 2022 को 50,072 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके बाद गुरुवार को इस सोने का भाव 50,228 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। शुक्रवार दोपहर यह भाव 50,000 के स्तर से नीचे 49,971 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। 

अमेरिका में बढ़े हुए महंगाई के आंकडों से ब्याज दरों में और इजाफे की उम्मीद है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व इस महीने के आखिर में ब्याज दरों में बड़ी बढ़ोतरी कर सकता है। इससे डॉलर इंडेक्स लगातार मजबूत हो रहा है, जिसका असर सोने में गिरावट के रूप में देखने को मिल रहा है। 

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी की घरेलू वायदा कीमत 55,000 रुपये प्रति किलोग्राम से नीचे आ गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार शाम 5 सितंबर 2022 की डिलीवरी वाली चांदी का भाव 0.57 फीसद या 314 रुपये की गिरावट के साथ 54,721 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। 

आप कई एप्स के माध्यम से डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं। इसके बाद कई गोल्ड म्यूचुअल फंड्स आते हैं। गोल्ड ईटीएफ की बात करें, तो इसके जरिए आप अपने डीमैट अकाउंट से भी सोना खरीद सकते हैं। इसके बाद आता है सॉवरेन गोल्ड बांड। सॉवरेन गोल्ड बांड कुछ अवधि के लिए ही उपलब्ध रहता है। भारतीय रिजर्व बैंक हर एक से दो महीने में इश्यू लेकर आता है, जिसमें आप सॉवरेन गोल्ड बांड खरीद सकते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *